मनीष गुप्ता केस: छठवां फरार इनामी आरोपी दरोगा विजय यादव गिरफ्तार, SIT कर रही पूछताछ

कानपुर, 17 अक्टूबर: कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में फरार चल रहे दरोगा विजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कैंट पुलिस ने फरार पुलिसकर्मी को रेलवे म्यूजियम के पास से गिरफ्तार किया है। दरोगा पर एक लाख का इनाम था। बता दें, अब मनीष गुप्ता हत्या मामले में सभी नामजद छह आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो गई है। इनमें रामगढ़ताल थाने के पूर्व प्रभारी जेएन सिंह, दारोगा अक्षय मिश्रा, दारोगा राहुल दुबे, सिपाही प्रशांत और कमलेश यादव शामिल हैं। अभी तक पकड़े गए सभी आरोपी जिला जेल में बंद हैं।

manish gupta case accused inspector vijay yadav arrested

दरोगा ने पुलिस की FIR को कोर्ट में थी चुनौती

बता दें, गिरफ्तारी से बचने को लेकर दरोगा विजय यादव ने हाईकोर्ट में पुलिस की एफआईआर को चुनौती दी थी। लेकिन पुलिस ने कोर्ट में सुनवाई से पहले ही दरोगा विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विजय यादव को कानपुर की एसआईटी के हवाले कर दिया है। एसआईटी दारोगा से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। एसआईटी यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर 27 सितंबर को होटल कृष्णा पैलेस में क्या कुछ हुआ था। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद आरोपी दारोगा विजय यादव को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

गोरखपुर के होटल में हुई थी मनीष गुप्ता की मौत

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना के कृष्णा पैलेस होटल में बीते 27 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत हो गई थी। एसएसपी ने मनीष गुप्ता की मौत को लेकर शुरुआत में इसे हादसा बताया था। छह पुलिसकर्मियों पर मनीष को पीटने का आरोप लगाया गया, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। उधर, मृतक की पत्नी मीनाषी गुप्ता ने योगी सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। सीएम योगी ने सीबीआई जांच के संस्तुति करने के साथ ही केस ट्रांसफर किए जाने तक पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी से कराने का निर्देश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+