गोरखपुर: दबिश के दौरान होटल में युवक की संद‍िग्‍ध मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

गोरखपुर, 28 सितंबर: यूपी के गोरखपुर में पुलिस की दबिश के दौरान एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक कानपुर नगर क्षेत्र का रहने वाला था। मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने इस घटना की जांच एसपी नॉर्थ को सौंपी थी। जांच में रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेएन सिंह समेत 6 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है।

man lost life under mysterious circumstances in gorakhpur hotel 6 policemen suspended

क्या है पूरा मामला ?

सिकरीगंज के महादेवा बाजार के रहने वाले चंदन सैनी ने बताया कि उनके तीन दोस्त गुरुग्राम से प्रदीप चौहान, हरदीप सिंह चौहान और कानपुर से मनीष गुप्ता गोरखपुर घूमने आए थे। 27 सिंतबर की रात रामगढ़ताल थाना पुलिस होटलों की जांच के लिए निकली थी। थाने से कुछ दूरी पर स्थित कृष्णा होटल में पुलिस ने एक कमरे की तलाशी ली तो वहां मनीष अपने दो दोस्तों के साथ ठहरे हुए थे। पुलिस के पहुंचने पर मनीष के दोनों साथी उठ गए। पुलिस की पूछताछ में मनीष के दोनों साथियों ने बताया कि वह गुड़गांव और लखनऊ के निवासी हैं।

पुलिस ने कहा नशे में थे तीनों युवक

पुलिस के अनुसार, इस दौरान मनीष नींद में उठा और बेड से नीचे गिर गया, जिससे उसके मुंह में चोट लग गई। पुलिस का कहना है कि तीनों युवक नशे में थे। पुलिस मनीष को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अपराधियों की सूचना पर पुलिस होटल में दबिश देने गई थी। इस दौरान हादसे में युवक की मौत हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि युवक गोरखपुर में किस उद्देश्य से आए थे इसकी भी जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+