Health Tips: अगर आप भी हैं गठिया रोग से परेशान तो मान लें डॉक्टर GS Tomar की ये बातें, होगा फायदा

Mahayogi Guru Gorakhnath University Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ आयुर्वेद चिकित्सालय आरोग्यधाम, बालापार में सोमवार को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष डॉ. जीएस तोमर द्वारा 147 रोगियों को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। इनमें अधिकांश रोगी गठिया, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास रोग एवं लिवर की बीमारियों के मिले। रोगियों को औषधियों के साथ खानपान एवं योगासनों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर रोगियों की मुफ्त बीएमडी जांच भी की गई।

mahayogi gorakhnath university

शिविर में डॉ तोमर ने रोगियों से चर्चा करते हुए कहा कि खानपान की अनियमितता के साथ साथ व्यायाम रहित आरामतलब जीवनशैली से वृद्धों में ही नहीं युवाओं में भी गठिया का प्रकोप निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्पादक वय वर्ग के लोगों के इससे ग्रस्त होने से देश की उत्पादकता पर विपरीत प्रभाव डाल रही है । इसका सीधा प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इससे बचने के लिये हमें स्वस्थ जीवनशैली एवं आहार-विहार की जानकारी जन जन तक पहुंचानी होगी।

डॉ. तोमर ने शिविर में आए लोगों को मधुमेह के लक्षण, कारण, बचाव और निदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगपरक जीवनशैली और आयुर्वेद को अपनाकर मधुमेह से बचा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+