Indo Nepal News: भारत से नेपाल पहुंचाई जा रही थी हवाला की रकम, पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोरखपुर से महराजगंज होकर नेपाल पहुंचाई जा रही हवाला की रकम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 56 लाख रुपये नकद, 275 ग्राम सोना, 1150 ग्राम चांदी बरामद किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
महराजगंज में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए गोरखपुर के दो शातिर बदमाश प्रवीण और रामप्रवेश राजभर लूट और चोरी जैसी वारदात में पहले भी गोरखपुर से जेल जा चुके हैं। ये हवाला का काम करते हैं। इसके बदले कॅरिअर को महज पांच हजार रुपये ही मिलते हैं।

आरोपी प्रवीण इसके पहले चिलुआताल में सात लाख रुपये लूट में भी जेल गया था। उस समय भी हवाला की रकम होने की बात सामने आई थी, लेकिन जिस व्यापारी के साथ घटना हुई थी, उसने सात लाख का हिसाब दे दिया था। एक बार फिर हवाला का मामला सामने आने पर आईजी जे रविंद्र ने पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दे दिया है।
गोरखपुर रेंज आईजी जे रविंद्र ने कहा कि पीड़ित ने पुलिस को दो लाख रुपये लूट की सूचना दी थी। लेकिन, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 56 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसका हिसाब पीड़ित नहीं दे पा रहा है। इस वजह से संदेह है कि हवाला की रकम है। महराजगंज एसपी को पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित करने का आदेश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications