Gorakhpur में बोले लोकसभा अध्यक्ष,कहा- देश ही नहीं विदेशी कंपनियों की भी पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह बतौर मुख्य मंत्री हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के हुए विकास की सराहना की।

cm

Gorakhpur News:महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह का शनिवार को समापन हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि थे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वालों छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में हो रहे तेजी से विकास की सराहना की।

देश के युवाओं की है प्रमुख भूमिका
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि संस्कारों व नैतिक मूल्यों को अपना कर ही हम एक अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। देश का भविष्य युवा हैं। देश के विकास में इनकी प्रमुख भूमिका है।
आजादी के 75 साल हो गए हैं। ऐसे में देश के युवाओं को सहयोग और मार्गदर्शन मिले इसका प्रयास करना चाहिए ।

साकार हो रहा दिग्विजय नाथ का सपना
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज महंत दिग्विजय ने शिक्षा के क्षेत्र में जो सपना देखा था आज साकार हो रहा है। इस परिषद ने आज वृहद रुप ले लिया है। छोटी सी शुरुआत के साथ आज यह व्यापक रुप ग्रहण कर चुका है। आज इसकी 52 संस्थाएं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। इसमें कॉलेज, नर्सिंग, मेडिकल और यूनिवर्सिटी भी शामिल है।

परंपरा को आगे बढ़ा रहे पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ
लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ इस पीठ की परंपरा का शानदार निर्वहन कर रहे हैं। आज उनका कठिन परिश्रम देखने को मिल रहा है। इस पीठ ने देश की आजादी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समाज को आगे ले जा रहा यह परिषद
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि महंत दिग्विजय नाथ ने शिक्षा द्वारा समाज को आगे ले जाने की जिस विचारधारा के साथ इस परिषद का गठन किया था। आज वो फलित हो रही है। 1932 में उन्होंने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का गठन किया। वह साहस और अस्मिता के प्रतीक मेवाड के महाराणा प्रताप को अपना आदर्श मानते थे।

उत्तर प्रदेश सतत विकास का क्रम है जारी लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। यहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। यह सब इसलिए संभव हुआ है क्यों कि उत्तर प्रदेश में कानूर का राज है। यहां शांति व्यवस्था कायम है। स्वामी विवेकानंद, मालवी और महंत दिग्विजय नाथ जैसे महापुरुषों ने सभी युवाओं का मार्गदशन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+