सीएम के हस्तक्षेप के बाद रवि किशन ने दी मजदूरों को मजदूरी

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला पर मजदूरों ने गृह प्रवेश का काम करा कर पैसा न देने का आरोप लगाया था।

ravi kishan mp gorakhpur

जनता दरबार में मजदूरों द्वारा सांसद रवि किशन पर मजदूरी का आरोप लगाया गया था। उन्होंने सीएम योगी से शिकायत की थी कि पिछले माह सांसद के रामगढ़ताल स्थित घर का गृह प्रवेश था।इस कार्यक्रम में हम लोगों ने काम किया था। काम करने के बाद हम लोगों को मजदूरी नहीं मिली।

बुधवार रात जब यह मामला रवि किशन को पता चला तो उन्होंने कहा था, "अगर किसी का भी कोई बकाया है तो वह सीधा मुझसे बात करके अपना पेमेंट ले सकता है।" इसके बाद उन्होंने देर रात ही मजदूरों को बुलाकर बात की। उनकी बकाया रकम भी दिलाई।

रवि किशन ने इस पूरे मामले को विरोधियों की साजिश करार दिया। उन्होंने मजदूरों का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ लिखा, ''क्या कहूं..! गोरखपुर के कुछ विरोधी प्रवृत्ति के परास्त और हताश लोग मुझे बदनाम करने के लिए वह किस स्तर पर उतर आएं, पूछ तो लेते भाई सत्य क्या है?"

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने मजदूर कामगार भाइयों के मेहनत का पैसा रोकने और रखने को सोच भी नहीं सकता। मेरे साथ अपने भोजपुरी इंडस्ट्री में लाखों मजदूर जुड़े हैं। छोटे से छोटे व्यक्ति के लिए इंडस्ट्री खड़ा करने वाला मैं ऐसा सोच भी नहीं सकता। आपकी सोच बहुत छोटी है यही कहूंगा, बाकी जानता हूं आप न्यूज बनाओ, लेकिन सत्य को जानिए फिर कुछ लिखिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+