जानिए कौन हैं वो पुलिसकर्मी, जिन पर लगा है मनीष कुमार गुप्ता की हत्या का आरोप
जानिए कौन हैं वो पुलिसकर्मी, जिन पर लगा है मनीष कुमार गुप्ता की हत्या का आरोप
गोरखपुर, 30 सितंबर: 36 वर्षीय कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष कुमार गुप्ता की गोरखपुर के कृष्णा होटल में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि मनीष कुमार गुप्ता की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। इस मामले में छह पुलिसकर्मियों को गोरखपुर जिले के एसएसपी ने सस्पेंड कर लिया गया था। वहीं, अब मनीष की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों के खिलाफ केस आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया।

Recommended Video
जिन छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है उनके नाम सामने आ गए है। बता दें, गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़ताल थाने के एसएचओ जगत नारायण सिंह के साथ अक्षय मिश्रा, विजय यादव, राहुल दुबे, कांस्टेबल कमलेश यादव और प्रशांत कुमार को सस्पेंड किया था। वहीं प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता की तहरीर पर तीन पुलिसकर्मियों पर नामजद मुकदमा दायर किया गया है। उन्में एसएचओ जगत नारायण सिंह, एसआई अक्षय मिश्रा और एसआई विजय यादव पर केस दर्ज किया गया है। बाकी तीन पुलिसकर्मियों को अज्ञात लिखा गया है। अभी किसी भी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
...मौत से पहले की फोटो आई सामने
मनीष गुप्ता की गोरखपुर पुलिस द्वारा पिटाई से हुई मौत से पहले की फोटोज सामने आ गई हैं, जिसमें पुलिसकर्मी होटल में मनीष और उनके दोस्तों की तलाशी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि जब पुलिस होटल के रूम में घुसी तो मनीष गुप्ता सो रहे थे और ठीक हालत में थे। इसी चेकिंग के दौरान ही मनीष ने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उठाए कई सवाल
मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी का आरोप है कि चेकिंग के दौरान ही पुलिसकर्मियों ने मनीष की पिटाई की थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि मनीष के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। मनीष के सिर के अगले हिस्से पर तेज प्रहार किया गया, जिससे उनके नाक के पास से खून बह रहा था। वहीं, सिर के बीच में आई चोट जानलेवा साबित हुई। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीष गुप्ता के दाहिने हाथ की कलाई पर डंडा मारने का निशान है। दाहिने हाथ की बांह पर भी डंडे से पिटाई के निशान है और बांए आंख की ऊपरी परत पर चोट के निशान है।












Click it and Unblock the Notifications