UP: बेगुनाह निकला मनीष हत्याकांड का सातवां आरोपी, इस वजह से मिली क्लीन चिट
मनीष हत्याकांंड मामले में सीबीआई ने मीनाक्षी द्वारा लगाए गए सभी नए आरोपों को खारिज कर दिया है।

Gorakhpur News: मनीष हत्याकांड में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। मनीष की पत्नी ने जो तीन नए आरोप लगाए थे उसे सीबीआई ने खारिज कर दिया है। जिस सातवें आरोपी होमगार्ड पर मीनाक्षी ने हत्या का आरोप लगाया था,सीबीआई ने उसे भी खारिज करते हुए होमगार्ड को क्लीन चिट दे दी है।
गोरखपुर पहुंची सीबीआई की जांच में सामने आया कि जिस होमगार्ड पर मीनाक्षी ने हत्या का आरोप लगाया है वह घटना के दिन कमरे में गया ही नहीं था। उसने सिर्फ मनीष को लिफ्ट से नीचे उताकर गाड़ी में रखा था।
एक दूसरा आरोप जो मीनाक्षी ने लगाया था कि मनीष के हाथ में सोने का ब्रेसलेट था,इसे भी सीबीआई ने खारिज कर दिया। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि मनीष ने हाथ में सोने का ब्रेसलेट नहीं था। उसने पीले रंग का रक्षा सूत्र था। मीनाक्षी ने आरोप लगाया था कि मनीष की गला दबाकर हत्या की गयी थी जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसको भी खारिज कर दिया गया है। मीनाक्षी ने गोरखपुर के तत्कालीन डीएम व एसएसपी पर भी धमकी देने का आरोप लगाया था,जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
सीबीआई ने इससे पूर्व मुख्य आरोपी जगत नारायण को छोड़कर अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या साबित नहीं कर सकी थी। इसी वजह से कोर्ट ने जगत नारायण को छोड़कर सभी आरोपियों से हत्या की धारा हटा दी थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications