Kannauj News: सचिन राठी की शहादत पर नाज है पुलिस महकमें को, चट्टान की तरह ऐसे खड़ी है परिवार के साथ

Kannauj News: सचिन ने सिर्फ अपने प्राणों का बलिदान ही नहीं दिया बल्कि उसने पुलिस की वर्दी का मान भी रखा। आज पूरे पुलिस महकमें को अपने इस जाबांज सिपाही पर नाज है। जिसने अपराधी का खात्मा करते समय अपने परिवार और अपनी मंगेतर का ध्यान रखे बिना अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि रखा और हिस्ट्रीशीटर के साथ मुठभेड़ में अपनी जान गंवा दी। आज पूरा पुलिस महकमा इस सिपाही के परिवार के साथ एक बेटे की तरह खड़ा है। सचिन के परिजनों को एक करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि हमें सिपाह सचिन पर नाज है। सचिन जैसा जांबाज अगर पुलिस टीम में है तो अपराध व अपराधियों का खात्मा तय है। यह घटना हम सभी के लिए दुखदायी है। इस घड़ी में हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्हें हर तरह का सहयोग दिया जाएगा। आर्थिक सहयोग के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी।

kannauj

एसपी ने बताया कि सचिन अविवाहित थे, इसलिए यह परिवार में तय होगा कि उनके बदले में किस सदस्य को नौकरी दी जाए। परिवार की रजामंदी से ही नौकरी दिलवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

सचिन का विवाह कोमल देशवाल से तय हुआ था। इनकी सगाई भी हुई थी लेकन इस घटना ने लड़की पक्ष के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। सचिन की मंगेतर कोमल देशवाल भी मुजफ्फरनगर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+