ITI Entrance Date: राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन करने का सुनहरा मौका, यह है Last Date
ITI Entrance Date Latest News Gorakhpur: आईटीआई में प्रवेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आइए जानते है कब से आवेदन शुरू होगा और कब अंतिम तारीख है?
आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 12 मई से 5 जून तक, सामान्य हेतु ₹250 व आरक्षित हेतु ₹150 शुल्क निर्धारित।जनपद गोरखपुर में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) मैं सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मई से प्रारंभ हो रही है। अभ्यर्थियों को 5 जून, 2025 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर जाकर "Online Submission of Application for Admission for Session 2025-26 for Government/Private ITI" लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के दौरान मोबाइल नम्बर का OTP सत्यापन अनिवार्य है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पेमेंट गेटवे से किया जा सकेगा।
सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए ₹250 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए ₹150। आवेदन के बाद अभ्यर्थी अपने फॉर्म का प्रिंटआउट प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटियों के संशोधन हेतु 2 दिन (48 घंटे) का अवसर भी प्रदान किया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विस्तृत विवरणी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी आवश्यकतानुसार डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications