Gorakhpur: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का गोरखपुर में ले सकेंगे मजा, प्रशासन ने शुरु की यह खास तैयारी

गोरखपुर में जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन चिन्हित की जा रही है।

cricket

Gorakhpur News: गोरखपुर सहित आस- पास के जिलों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। प्रशासन ने गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जमीन चिन्हित करने की तैयारी की जा रही है। यह सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है।

काफी समय से गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की चर्चा हो रही है। अब इसे जल्द ही मूर्त रुप देने की तैयारी है। इसके लिए गोरखपुर वाराणसी राजमार्ग पर ताल नदोर के पास 100 से 125 एकड़ जमीन का आवंटन करने की तैयारी है। इससे आस- पास के क्षेेत्रों में तेजी से विकास होगा। इसके साथ ही खेल को बढ़ावा मिलेगा।

गोरखपुर में बनने वाला यह स्टेडियम लखनऊ के इकाना स्टेडियम की तर्ज पर विकसित होगा। इसका निर्माण सार्वजनिक व निजी भागीदारी से होगा। स्टेडियम की दर्शक क्षमता भी करीब 50 हजार रहने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए करीब 60 से 70 एकड़ जमीन का उपयोग किया जाएगा। शेष जमीन उस कंपनी को दी जाएगी, जो स्टेडियम का निर्माण करेगी। शेष जमीन का इस्तेमाल कार्मशियल उपयोग में होगा।

स्टेडियम का निर्माण खेल विभाग की देखरेख में हो सकता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही इंडोर स्टेडियम, आउटडोर स्टेडियम, लान टेनिस कोर्ट एवं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को क्रिकेट अकादमी का निर्माण भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+