IRCTC Tour Package : चार ज्योर्तिलिंग का टूर पैकेज 15 अक्टूबर से,रेलवे दे रहा यह खास सुविधा
ज्योतिर्लिंग के दर्शन की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है।इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड( आईआरसीटीसी ) रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास टूर पैकेज बनाया है।यह पैकेज 15अक्टूबर से
गोरखपुर,16सितंबर: ज्योतिर्लिंग के दर्शन की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है।इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड( आईआरसीटीसी ) रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास टूर पैकेज बनाया है।यह पैकेज 15अक्टूबर से चलने वाली स्वदेशन दर्शन ट्रेन में उपलब्ध कराई गयी है।इसके तहत सोमनाथ,महाकाल सहित चार ज्योतिर्लिंग और द्वारिकाधीश का दर्शन करने के लिए 536 रुपये प्रतिमाह किस्त देना होगा।आठ दिनों में यह यात्रा पूरी होगी।

यह है किराया
आईआरसीटीसी (IRCTC) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वदेश दर्शन ट्रेन से 15 से 22 अक्टूबर तक सात रात और आठ दिन की यात्रा पैकेज का मूल्य 15150 रुपये निर्धारित है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिमाह 536 रुपये किस्त तय की गई है। इस व्यवस्था के लिए विभिन्न बैंकों से अनुबंध कर लिया गया है, टिकट बुक करते समय श्रद्धालु किराया भुगतान के लिए एकमुश्त या मासिक किश्त का विकल्प चुन सकते हैं।
इस अवधि में करना होगा भुगतान
किश्त के माध्यम से तीन साल में किराये का भुगतान करना होगा। स्वदेश दर्शन यात्रा ट्रेन में गोरखपुर के अलावा वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलेगी। यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन की व्यवस्था रहेगी।
Gorakhpur News: सितंबर माह की तेज बारिश ने बढ़ाया नदियों का जलस्तर
वेबसाइट पर है पूरी जानकारी
स्थानीय यात्राएं निजी बसों से कराई जाएंगी। ठहरने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था रहेगी। ट्रेन के सभी कोच शयनयान श्रेणी के होंगे, जिसमें 824 लोग यात्रा कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग शुरू है। इच्छुक श्रद्धालु आइआरसीटीसी (IRCTC) के वेबसाइट या कार्यालय से टिकट बुक करा सकते हैं। वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications