Indian Railway: मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचलन 16 दिसंबर से, देखें पूरी अपडेट

Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15181-15182 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ के मध्य एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन मऊ से 16 दिसम्बर, 2023 दिन प्रत्येक शनिवार से तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 दिसम्बर, 2023 दिन प्रत्येक सोमवार से निम्नवत किया जायेगा।

15181 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी 16 दिसम्बर, 2023 से प्रत्येक शनिवार को मऊ से 22.15 बजे प्रस्थान कर मुहम्दाबाद से 22.42 बजे, आजमगढ़ से 23.15 बजे, दूसरे दिन खोरासन रोड से 00.15 बजे, शाहगंज से 01.00 बजे, जौनपुर से 01.40 बजे, मडियाहू से 02.12 बजे, जंघई से 02.40 बजे, फुलपुर से 03.42 बजे, प्रयाग से 04.44 बजे, प्रयागराज जं. से 05.25 बजे, मानिकपुर से 07.35 बजे, सतना से 08.35 बजे, कटनी से 09.45 बजे, जबलपुर से 11.10 बजे, इटारसी से 14.55 बजे, हरदा से 15.42 बजे, भुसावल से 19.25 बजे, जलगांव से 19.50 बजे, नासिक रोड से 23.00 बजे तथा तीसरे दिन कल्यान से 02.45 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 03.45 बजे पहुंचेगी।

train

Railway ने 50 ट्रेनों का बदला मार्ग, दिल्ली से लेकर केरल तक के यात्रियों के लिए जरुरी खबर, देखें पूरी लिस्ट
वापसी यात्रा में 15182 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस गाड़ी 18 दिसम्बर, 2023 दिन प्रत्येक सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11.10 बजे प्रस्थान कर कल्यान से 12.00 बजे, नासिक रोड से 14.45 बजे, जलगांव से 17.30 बजे, भुसावल से 18.05 बजे, हरदा से 21.17 बजे, इटारसी से 22.45 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 01.50 बजे, कटनी से 03.10 बजे, सतना से 04.35 बजे, मानिकपुर से 06.20 बजे, प्रयागराज जं. से 09.05 बजे, प्रयाग से 09.20 बजे, फुलपुर से 10.27 बजे, जंघई से 12.00 बजे, मडियाहंू से 12.40 बजे, जौनपुर से 13.40 बजे, शाहगंज से 15.45 बजे, खोरासन रोड से 16.12 बजे, आजमगढ़ से 17.15 बजे तथा मुहम्दाबाद से 17.52 बजे छूटकर मऊ 18.30 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनामी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+