UP: 'रामलला' के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर 'रेलवे' ने की यह खास तैयारी, यात्रियों को होगा यह फायदा
Railway Update Gorakhpur: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। भूतल का कार्य हो चुका है। जनवरी में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने भी खास तैयारी की है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं की भारी संख्या का अनुमान कर रेलवे ने अयोध्या के लिए दस मेमू स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है।
जनवरी के तीसरे सप्ताह में 24 जनवरी को राममंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे। इसके बाद मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। इस दौरान देश- विदेश से यहां पर्यटकों की भारी संख्या आने का अनुमान लगाया जा रहा है। पर्यटकों की भारी संख्या का अनुमान लगाकर रेलवे ने दस मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है। रेलवे समय सारणी तैयार कर रहा है। इसके बाद इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा।

अयोध्या में दिसंबर माह से ही समारोह शुरु हो जाएगा। दिसंबर से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी संख्या का अनुमान लगाया जा रहा है। राम मंदिर शुभारंभ के दिन गोरखपुर से मेमू स्पेशल ट्रेन के जरिए सुबह ले जाने व शाम को वापस लाने की योजना है। रेलवे यात्रियों व श्रद्धालुओं की डिमांड पर मेमू ट्रेन को स्थाई भी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications