Indian Railwya: वाराणसी- बहराइच एक्सप्रेस का रेलवे ने किया संचलन बहाल
Railway Update Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 14213- 14214 वाराणसी-बहराईच-वाराणसी एक्सप्रेस का संचलन बहाल करने के साथ 14203-14204 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस का अस्थाई रूप से यात्रा विस्तार संशोधित समयानुसार वाराणसी सिटी तक निम्नवत् किया गया है।
- लखनऊ से 25 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14204 लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार लखनऊ से 07.00 बजे प्रस्थान कर एवं वाराणसी से 12.05 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 12.20 बजे पहुॅचेगी।

- वाराणसी से 25 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14203 वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी सिटी से 17.30 बजे प्रस्थान कर एवं वाराणसी से 17.50 बजे छूटकर लखनऊ 22.50 बजे पहुॅचेगी।
- वाराणसी से 25 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 14213 वाराणसी-बहराईच एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार वाराणसी सिटी से 13.40 बजे प्रस्थान कर एवं वाराणसी से 14.00 बजे छूटकर बहराईच 21.45 बजे पहुॅचेगी।
- बहराईच से 26 अगस्त से 01 नवम्बर, 2023 तक चलने वाली 14214 बहराईच-वाराणसी एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार बहराईच से 05.15 बजे प्रस्थान कर एवं वाराणसी से 13.45 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 14.00 बजे पहुॅचेगी।
इन गाड़ियों का संचलन समय शेष स्टेशनों पर पूर्ववत् रहेगा।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications