Indian Railway: पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की राह आसान बनाएंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये निम्न गाड़ियों का वाराणसी सिटी स्टेषन पर गाड़ियों ठहराव एवं पुनर्निर्धारण निम्नवत् प्रदान किया जायेगा।
- 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस, 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस एवं 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस का 17 एवं 18 फरवरी, 2024 को वाराणसी सिटी स्टेशन पर 05 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।

- वाराणसी सिटी से 17 एवं 18 फरवरी, 2024 को प्रस्थान करने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेषन से 85 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी तथा वाराणसी सिटी से 17 एवं 18 फरवरी, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ विशेष गाड़ी वाराणसी सिटी स्टेषन से 80 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेष पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए कासगंज-मारहरा स्टेषनों के मध्य पुल सं. 402 पर गर्डर लॉचिंग हेतु ब्लॉक 18 फरवरी, 2024 के बजाए 19 फरवरी, 2024 को दिया जायेगा। फलस्वरूप 19 फरवरी, 2024 को 05347/05348 कासगंज-अछनेरा-कासगंज अनारक्षित विषेष गाड़ी निरस्त रहेगी तथा 19 फरवरी, 2024 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस कासगंज में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications