Indian Railway: श्रावणी मेला के मद्देनजर इस तिथि से चलेगी गोरखपुर- देवघर स्पेशल ट्रेन

Railway Update Gorakhpur: सावन माह शुरु हो रहा है। इस अवसर पर कई जगहों पर श्रावणी मेले का आयोजन किया जाता है। इसी के मद्देनजर रेलवे ने गोरखपुर- देवघर व देवघर- गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन कई फेरों के लिए किया जाएगा।

मेला यात्रियों की सुविधा हेतु 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 02 जुलाई से 31 अगस्त, 2023 तक तथा 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी का संचलन 03 जुलाई से 01 सितम्बर, 2023 तक 61 फेरों के लिये किया जायेगा। यात्रियों को यात्रा के दौरान एवं स्टेशन पर प्रशासन द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।

train

05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 02 जुलाई से 31 अगस्त, 2023 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 20.00 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 20.27 बजे, देवरिया सदर से 21.13 बजे, भटनी से 21.40 बजे, मैरवा से 22.10 बजे, सीवान से 22.40 बजे, एकमा से 23.22 बजे, दूसरे दिन छपरा से 00.15 बजे, दिघवारा से 00.47 बजे, सोनपुर से 01.10 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, देसरी से 01.55 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.17 बजे, बछवारा से 02.50 बजे, बरौनी से 03.20 बजे, बेगूसराय से 03.53 बजे, साहिबपुर कमाल से 04.22 बजे, मुंगेर से 05.00 बजे, सुल्तानगंज से 07.00 बजे, भागलपुर से 08.05 बजे, बरहट जं0 से 10.35 बजे तथा बंाका से 11.05 बजे छूटकर देवघर 12.40 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 03 जुलाई से 01 सितम्बर, 2023 तक प्रतिदिन देवघर से 18.50 बजे प्रस्थान कर बंाका से 19.52 बजे, बरहट से 20.50 बजे, भागलपुर से 22.00 बजे, सुल्तानगंज से 22.32 बजे, दूसरे दिन मुंगेर से 00.40 बजे, साहिबपुर कमाल से 01.35 बजे, बेगूसराय से 02.02 बजे, बरौनी से 03.10 बजे, बछवारा से 03.32 बजे, शाहपुर पटोरी से 04.02 बजे, देसरी से 04.32 बजे, हाजीपुर से 05.10 बजे, सोनपुर से 05.22 बजे, दिघवारा से 05.52 बजे, छपरा से 07.05 बजे, एकमा से 07.33 बजे, सीवान से 08.05 बजे, मैरवा से 08.27 बजे, भटनी से 08.55 बजे, देवरिया सदर से 09.20 बजे तथा चौरीचौरा से 09.47 बजे छूटकर गोरखपुर 11.20 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर/एस.एल.आर.डी. के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+