North Eastern Railway Gorakhpur: जानिए क्या है 'मैन आफ द मंथ संरक्षा पुरस्कार', ये हुए सम्मानित
Gorakhpur News: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल संरक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। रेल कर्मियों को संरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को प्रत्येक माह ''मैन आफ द मंथ संरक्षा पुरस्कार'' प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है।
इसी क्रम में महाप्रबन्धक सौम्या माथुर ने पूर्वोत्तर रेलवे पर संरक्षा के क्षेत्र में माह अक्टूबर, 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 रेल कर्मियों को 12 दिसम्बर,2023 को महाप्रबन्धक सभा कक्ष में नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर 'माह का सर्वोत्तम कर्मचारी' घोषित कर विषेष संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया।

लखनऊ मंडल में ई.एस.एम. के पद पर मोतीगंज स्टेषन पर कार्यरत मनोज कुमार मंडल ने मेन्टेनेन्स कार्य के दौरान ट्रैक सर्किट नं. ए. 12 टी. पर रेल लाइन टूटा हुआ देखकर तत्काल सुरक्षात्मक उपाय कराकर गाड़ियों का संचलन कराया। फलस्वरूप एक संभावित दुर्घटना होने से बच गयी। मनोज के इस सतर्कतापूर्ण कार्य के लिये इन्हें माह का सर्वोत्तम कर्मचारी घोषित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications