Indian Railway: रेलवे ने बढ़ाई मुम्बई सेण्ट्रल- बनारस स्पेशल ट्रेन के फेरों की संख्या

Railway Update Gorakhpur: रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलायी जा रही 09183- 09184 मुम्बई सेण्ट्रल-बनारस-मुम्बई सेण्ट्रल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 04 फेरों के लिये बढ़ाया जा रहा है। यह गाड़ी 06 से 27 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेण्ट्रल से तथा 08 से 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से चलायी जायेगी।

09183 मुम्बई सेण्ट्रल-बनारस ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 06 से 27 सितम्बर, 2023 प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेण्ट्रल से 22.50 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23.28 बजे, दूसरे दिन वापी से 01.05 बजे, सूरत से 03.29 बजे, वड़ोदरा से 05.15 बजे, रतलाम से 08.50 बजे, कोटा से 12.20 बजे, सवाई माधोपुर से 13.40 बजे, गंगापुर सिटी से 14.33 बजे, भरतपुर से 16.42 बजे, अछनेरा से 17.05 बजे, आगरा फोर्ट से 17.50 बजे, टुण्डला से 19.25 बजे, शिकोहाबाद से 20.17 बजे, मैनपुरी से 21.07 बजे, भोगाँव से 21.27 बजे, फर्रूखाबाद से 23.15 बजे, तीसरे दिन कन्नौज से 00.15 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 02.25 बजे, लखनऊ से 04.25 बजे, राय बरेली जं0 से 05.55 बजे, अमेठी से 06.52 बजे, प्रतापगढ़ से 07.35 बजे, जंघई से 08.32 बजे तथा भदोही से 09.02 बजे छूटकर बनारस 10.30 बजे पहुंचेगी।

train

09184 बनारस-मुम्बई सेण्ट्रल ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी 08 से 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से 14.30 बजे प्रस्थान कर भदोही से 15.17 बजे, जंघई से 15.44 बजे, प्रतापगढ़ से 17.15 बजे, अमेठी से 17.48 बजे, राय बरेली से 18.45 बजे, लखनऊ से 21.25 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 22.20 बजे, दूसरे दिन कन्नौज से 01.00 बजे, फर्रूखाबाद से 03.00 बजे, भोगाँव से 03.50 बजे, मैनपुरी से 04.12 बजे, शिकोहाबाद से 05.12 बजे, टुण्डला से 06.52 बजे, आगरा फोर्ट से 07.40 बजे, अछनेरा से 09.00 बजे, भरतपुर से 10.02 बजे, गंगापुर सिटी से 11.30 बजे, सवाई माधोपुर से 12.20 बजे, कोटा से 13.50 बजे, रतलाम से 17.55 बजे, वड़ोदरा से 21.54 बजे, सूरत से 23.44 बजे, तीसरे दिन वापी से 01.10 बजे तथा बोरीवली से 03.39 बजे छूटकर मुम्बई सेण्ट्रल 04.35 बजे पहुंचेगी

इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी के 02, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित 16 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+