Indian Railway: उड़ीसा रेल दुर्घटना में घायलों की जानकारी के लिए इन वेब- लिंकों का करें इस्तेमाल

उड़ीसा रेल दुर्घटना में घायलों की जानकारी के लिए रेलवे ने वेब लिंक जारी किया है।

train

Indian Railway News: भारतीय रेल द्वारा उड़ीसा में घटित दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिजनों, जिनकों इस दुखद घटना की सूचना नहीं मिल पाई है, उनकी जानकारी के लिये प्रभावित यात्रियों की फोटो एवं सूची वेब-लिंक के माध्यम से जारी की गई है। भारतीय रेल द्वारा उड़ीसा सरकार की सहायता से इस दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की पहचान हेतु एक वेब-लिंक बनाया गया है, जिस पर दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की फोटो तथा विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती घायल यात्रियों की लिस्ट जारी की गई है।

दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की फोटो निम्न वेब-लिंक पर उपलब्ध है।
https://srcodisha.nic.in/photos%20Of%20Deceased%20with%20Disclaimer.pdf

ऐसे घायल यात्री जो उपचार हेतु विभिन्न चिकित्सालयों में भर्ती हैं उनकी सूची निम्न वेब-लिंक पर उपलब्ध है।
https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Lists-of-Passengers-Undergoing-Treatment-in-Different-Hospitals_040620230830.pdf

Recommended Video

    गोरखपुर: बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के 8 डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज

    ऐसे घायल व्यक्ति जिनका इलाज एस.सी.बी. कटक में किया जा रहा है और अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है कि फोटो निम्न लिंक पर उपलब्ध है।
    https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Un-identified-person-under-treatment-at-SCB-Cuttack.pdf

    रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139, रेल दुर्घटना से प्रभावित यात्रियों को उनके परिवारजनों/रिश्तेदारों से मिलवाने के लिये 24 घंटे कार्यशील है। हेल्पलाइन नम्बर 139 को वरिष्ठ रेल अधिकारियों द्वारा मॉनिटर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बी.एम.सी. हेल्पलाइन नम्बर 18003450061/1929 भी 24 घंटे कार्यशील है। म्यूनिसिपल कमिश्नर ऑफिस, भुवनेश्वर द्वारा एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+