Indian Railway: बिहार लोक सेवा आयोग में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलेव ने की यह खास पहल
Railway Update Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा बिहार के विभिन्न नगरों में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होेने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की 26 अगस्त, 2023 को होेने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए बिहार के विभिन्न स्थानों से परीक्षा विशेष गाड़ियां चलायी जा रही है एवं कुछ गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
रेल यात्रियों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार में विभिन्न स्थानों पर चलायी जा रही परीक्षा विशेष गाड़ियों के अतिरिक्त पूर्वोत्तर रेलवे पर चलायी जाने वाली समस्तीपुर परीक्षा विशेष गाड़ी-3, 26 अगस्त, 2023 को दरभंगा से 18.15 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुज्फ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा स्टेशनों पर रूकते हुए 27 अगस्त, 2023 को 01.00 सीवान पहुॅचेगी।

इसके अतिरिक्त 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 25 एवं 26 अगस्त, 2023 को नरकटियागंज-बेतिया स्टेशनों के मध्य 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे चन्द्र वीर रमण की अध्यक्षता में महाप्रबन्धक सभाकक्ष, गोरखपुर में 25 अगस्त को ''क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति'' की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक ने राजभाषा विभाग से अगस्त माह में सेवा निवृत्त होेने वाले राजभाषा अधिकारी, इज्जतनगर प्रभाकर मिश्रा एवं वरिष्ठ अनुवादक/यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर शशि किरन आर्या को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में हिन्दी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस रेलवे में अधिकांश कार्यालयी कार्य शत-प्रतिशत हिन्दी में किये जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications