Holi Special Trains: गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन का रेलवे ने बढ़ाया संचलन, देखें पूरी अपडेट

होली पर्व के मद्देनजर रेलवे ने गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक ट्रेन का संचलन बढ़ाया है।

train

Gorakhpur News: रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05005-05006 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ियों का संचलन 03 फेरों के लिए करने का निर्णय लिया है। 05005 गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 03 से 17 मार्च, 2023 प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से तथा 05006 अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 04 से 18 मार्च, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से चलाई जाएगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

05005 गोरखपुर-अमृतसर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 03 से 17 मार्च, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 14.40 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 15.22 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.22 बजे, सीतापुर से 19.55 बजे, बरेली से 23.10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.53 बजे, सहारनपुर से 04.02 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 04.27 बजे, अम्बाला छावनी से 05.20 बजे, लुधियाना से 07.05 बजे, जलन्धर सिटी से 08.10 बजे तथा व्यास से 08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05006 अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 04 से 18 मार्च, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर व्यास से 13.17 बजे, जलन्धर सिटी से 13.58 बजे, लुधियाना से 15.05 बजे, अम्बाला छावनी से 16.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 17.38 बजे, सहारनपुर से 18.20 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.14 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.18 बजे, बुढ़वल से 04.42 बजे, गोण्डा से 05.45 बजे, बस्ती से 07.15 बजे तथा खलीलाबाद से 07.50 बजे छूटकर गोरखपुर 08.50 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोच सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।

इन ट्रेनों के कोच संरचना में हुआ संशोधन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलायी जा रही कई गाड़ियों के संचलन अवधि में निम्नवत् विस्तार किया है। इन गाड़ियों का ठहराव, समय एवं दिन पूर्ववत् रहेगा तथा कोच संरचना में संशोधन किया जायेगा।

- पूर्व से 24 फरवरी, 2023 तक चलायी जा रही 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 30 जून, 2023 तक बढ़ाया गया है। संशोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित 22 कोच लगाये जायेंगे।

- पूर्व से 26 फरवरी, 2023 तक चलायी जा रही 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 02 जुलाई, 2023 तक बढ़ाया गया है। संशोधित रेक संरचना के अनुसार 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचो सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।

- पूर्व से 01 मार्च, 2023 तक चलायी जा रही 07651 जालना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 11 मई, 2023 तक बढ़ाया गया है। पूर्व से 03 मार्च, 2023 तक चलायी जा रही 07652 छपरा-जालना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 02 जून, 2023 तक बढ़ाया गया है। संशोधित रेक संरचना के अनुसार 07651/07652 जालना-छपरा-जालना विशेष गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचो सहित कुल 23 कोच लगाये जायेगे।

Recommended Video

    गोरखपुर: 1976 के पूर्व क्रय की गई जमीनों को सीलिंग से अवमुक्त करने की मांग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+