Indian Railway: हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की रेलवे ने बढ़ाई संचलन अवधि

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चलाई जा रही 02575- 02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। फलस्वरूप 02575 हैदाराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन हैदराबाद से 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विषेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 01 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को निम्नवत् किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 29 सितम्बर, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को हैदराबाद से 21.05 बजे प्रस्थान कर सिकन्दराबाद से 21.30 बजे, काजीपेट से 23.19 बजे, दूसरे दिन पेड्डापल्ली से 00.10 बजे, मंचिर्याल से 00.50 बजे, बल्हारषाह से 03.30 बजे, नागपुर से 06.25 बजे, इटारसी से 12.05 बजे, भोपाल से 13.50 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जं. से 18.35 बजे, उरई से 19.55 बजे, पोखरायां से 21.00 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 23.05 बजे, तीसरे दिन ऐषबाग से 00.58 बजे, लखनऊ सिटी से 01.10 बजे तथा गोण्डा से 03.30 बजे छूटकर गोरखपुर 06.30 बजे पहुंचेगी।

train

वापसी यात्रा में 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से 08.30 बजे प्रस्थान गोण्डा से 11.05 बजे, बाराबंकी से 12.20 बजे, लखनऊ सिटी से 13.12 बजे, ऐशबाग से 13.38 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 15.10 बजे, पोखरायां से 16.12 बजे, उरई से 16.37 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जं. से 18.45 बजे, भोपाल से 23.05 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.50 बजे, नागपुर से 06.45 बजे, बल्हारशाह से 10.05 बजे, मंचिर्याल से 11.32 बजे, पेड्डापल्ली से 11.59 बजे, काजीपेट से 13.17 बजे तथा सिकन्दराबाद से 15.05 बजे छूटकर हैदराबाद 16.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में एल.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+