Indian Railway: ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, यात्रा से पूर्व देखें पूरी डिटेल
Railway Update Gorakhpur: रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे के वीरागंना लक्ष्मी बाई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर वाशेबुल एप्रेन के मरम्मत कार्य के चलते दिए गए ब्लॉक के कारण कई ट्रनों का मार्ग परिवर्तित किया है। इसके साथ ही ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया गया है। उपरोक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी। यात्रा से पूर्व यहां पूरी डिटेल देख सकते हैं।
समय में संशोधन
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद, चांदलोडिया एवं वीरमगाम स्टेशनों पर 15045-15046 ओखा-गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस के समय में निम्नवत संशोधन किया गया है-
- संशोधित समयानुसार गोरखपुर से 17 अगस्त,2023 से चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर 17.40 बजे पहुंचकर 17.50 बजे छूटेगी तथा चांदलोडिया स्टेशन पर 18.08 बजे पहुंचकर 18.10 बजे छूटेगी एवं वीरमगाम स्टेशन पर 18.58 बजे पहुंचकर 19.00 बजे छूटेगी।
- संशोधित समयानुसार ओखा से 20 अगस्त,2023 से चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर 08.15 बजे पहुंचकर 08.25 बजे छूटेगी।

मार्ग परिवर्तन
- ओखा से 20 तथा 27 अगस्त, 03, 10 एवं 17 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गुना-बीना-वीरांगना लक्ष्मी बाई जं.-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलायी जायेगी।
- सूरत से 25 अगस्त तथा 01, 08, 15, एवं 22 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गुना-बीना-वीरांगना लक्ष्मी बाई जं.-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलायी जायेगी।
Indian Railway: 21 अगस्त से कैंट स्टेशन गोरखपुर पर नहीं होगा किसी यात्री गाड़ी का ठहराव, जानिए वजह
- अहमदाबाद से 25 अगस्त तथा 01, 08, 15, एवं 22 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गुना-बीना-वीरांगना लक्ष्मी बाई जं.-कानपुर सेन्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर-भिण्ड-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 21 तथा 28 अगस्त, 04, 11 एवं 18 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-बीना-गुना के स्थान पर परिवर्तित कानपुर सेन्ट्रल-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-शिवपुरी-गुना के रास्ते चलायी जायेगी।
- ग्वालियर से 21 अगस्त से 24 सितम्बर, 2023 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग ग्वालियर-डाबरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-कानपुर सेन्ट्रल के स्थान पर परिवर्तित ग्वालियर-भिण्ड-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलायी जायेगी।
- बरौनी से 20 अगस्त से 23 सितम्बर, 2023 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-डाबरा-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित कानपुर सेन्ट्रल-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर के रास्ते चलायी जायेगी।
- छपरा से 20 तथा 29 अगस्त, 05, 12 एवं 19 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज जं.- गोविन्दपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-ललितपुर के स्थान पर परिवर्तित प्रयागराज जं.-मानिकपुर-खजुराहो-ललितपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 तथा 31 अगस्त, 07, 14 एवं 21 सितम्बर, 2023 को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बीना-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-गोविन्दपुरी-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित बीना-ललितपुर-खजुराहो-मानिकपुर जं. के रास्ते चलायी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications