Indian Railway: रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का बदला मार्ग
रेलवे ने भटनी- छपरा मार्ग पर हो रहे कार्य के चलते कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है।

Indain Railway: रेलवे ने वाराणसी मंडल के भटनी- छपरा रेलखंड पर कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन किया है। यात्रा से पूर्व यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
मार्ग परिवर्तन
- नई दिल्ली से 07 जून, 2023 को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी।
- सीतामढ़ी से 08 जून, 2023 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 07 जून, 2023 को चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इंदारा-फेफना-छप्रा के रास्ते चलायी जायेगी।
- दरभंगा से 08 जून, 2023 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुज्फ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी।
- बरौनी से 08 जून, 2023 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विषेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 06 जून, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, मैलानी कोे निगरानी के दौरान मैलानी स्टेशन पर 10 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन पलिया कला को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications