Indian Railway: बनारस-विशाखापत्तम एक्सप्रेस का बदला मार्ग, ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Railway Update News: पूर्व मध्य रेलवे के अकोरहा-सोन नगर के मध्य तीसरी लाइन के कमीशनिंग के साथ ही सोन नगर जं. यार्ड रिमाडलिंग एवं सोन नगर-डेहरी आन सोन-पहलेजा के मध्य ऑटोमेटिक ब्लाॅक सिगनलिंग सिस्टम लगाये जाने के कारण प्री-नाॅन इंटरलाॅक एवं इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।

निरस्तीकरण

- रांची से 15, 16, 17, 19, 20 एवं 22 फरवरी, 2024 को चलने वाली 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- बनारस से 16, 17, 18, 20, 21 एवं 23 फरवरी, 2024 को चलने वाली 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

train

मार्ग परिवर्तन

- विषाखापत्तनम से 14, 18 एवं 21 फरवरी, 2024 को चलने वाली 18311 विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग बड़का काना-गढ़वारोड-डेहरी आन सोन-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बड़का काना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-गया- पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

- बनारस से 15, 19 एवं 22 फरवरी, 2024 को चलने वाली 18312 बनारस-विशाखापत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-डेहरी आन सोन-गढवा रोड-बड़का काना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन-बड़का काना के रास्ते चलाई जायेगी।

मध्य रेलवे के ईगतपुरी-भुसावल खंड में इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिग कार्य एवं हीरापुर स्टेशन पर लूप लाइन के विस्तार के लिये प्री-नाॅनइंटरलाॅक एवं नाॅन इंटरलाॅक कार्य किये जाने के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 15 फरवरी, 2024 को चलने वाली 12534 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 01 घंटा 25 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+