Indian Railway: बुढ़वल-सीतापुर खंड पर कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का बदला मार्ग, ये ट्रेनें रहेंगी निस्त
Indian Railway: पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित सीतापुर-सीतापुर सिटी स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-प्री-नॉन इंटरलॉक/प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 13 फरवरी, 2024 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण गाड़ियों का निरस्तीरण, मार्ग परितर्वन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट आरिजिनेशन तथा नियंत्रण/पुनर्निधारण निम्नवत रहेगा।
निरस्तीकरण
- बालामऊ एवं सीतापुर से 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 04353/04354 बालामऊ-सीतापुर-बालामऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- शाहगढ़ से 09 फरवरी, 2024 को चलने वाली 05493 शाहगढ़-डालीगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- अमृतसर से 08 से 12 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 08 से 12 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 11 फरवरी, 2024 को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी।
- गोरखपुर से 12 फरवरी, 2024 को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 12 फरवरी, 2024 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-बुढ़वल के रास्ते चलाई जायेगी।
- बरौनी से 11 फरवरी,2024 को चलने वाली 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications