Railway: बाराबंकी- अयोध्या कैंट रेलमार्ग पर दोहरीकरण कार्य के चलते रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का मार्ग
रेलवे ने दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। आप यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

Gorakhpur News: रेलवे ने उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के अन्तर्गत बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खण्ड पर रूदौली-बड़ागांव-देवराकोट-सोहावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण एवं प्री-नाॅन इन्टरलाॅकिंग एवं इन्टरलाॅकिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन
- अमृतसर से 07 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
- किशनगंज से 02, 04, 07 एवं 09 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
- अजमेर से 03, 04 एवं 06 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- सूरत से 07 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- मुजफ्फरपुर से 02 एवं 09 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
- गोरखपुर से 04 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
- यशवंतपुर से 06 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- अमृतसर से 01, 03, 05 एवं 08 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोण्डा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- उदयपुर सिटी से 03 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
- अहमदाबाद से 07 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
- दरभंगा से 03 एवं 10 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन- शार्ट ओरिजिनेशन
- गोमतीनगर से 07 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 03220 गोमतीनगर-पाटलिपुत्र विशेष गाड़ी गोमतीनगर के स्थान पर अयोध्या कैंट से चलाई जायेगी।
- पाटलिपुत्र से 08 अप्रैल, 2023 को प्रस्थान करने वाली 03219 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर विशेष गाड़ी गोमतीनगर के स्थान पर अयोध्या कैंट पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications