Indian Railway: रेलवे ने निरस्त की हावड़ा-प्रयागराज एक्सप्रेस

Railway Update News Gorakhpur: रेलवे ने अपरिहार्य कारणों से 05 अक्टूबर, 2023 को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस निरस्त कर दी है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।

सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 03 अक्टूबर, 2023 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर गाड़ी सं. 15018 के रेलवे सुरक्षा एस्कोर्ट पार्टी को गाड़ी से 13 वर्ष की एक विक्षिप्त लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, मऊ को सुपुर्द किया गया। लड़के को बाल कल्याण समिति, मऊ को सुपुर्द किया गया। 03 अक्टूबर, 2023 को गाड़ी सं. 15027 के यात्रियों की सूचना रेलवे सुरक्षा बल, भटनी ने गाड़ी से 09 वर्ष के एक लड़के को गाड़ी से उतार कर पोस्ट पर लाया गया, जिसे पूछताछ के उपरान्त उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

train

02 अक्टूबर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, देवरिया सदर द्वारा गाड़ी संख्या-15904 से यात्री का छूटा हुआ एक पर्स व चार्जर प्राप्त कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, देवरिया सदर पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर बैग व चार्जर को उन्हें सुपुर्द किया गया। 03 अक्टूबर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, छपरा द्वारा गाड़ी संख्या-11123 से यात्री का छूटा हुआ एक ट्राली बैग प्राप्त कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, छपरा पर जमा किया गया, जिसे यात्री के परिजन के उपस्थित होने पर ट्राली बैग सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+