Indain Railway: 13 जुलाई से पूर्ववत चलेगी कटिहार- अमृतसर एक्सप्रेस
Railway Update Gorakhpur: उत्तर रेलवे के विभिन्न खण्डों पर जल भराव होने के कारण 13 जुलाई, 2023 को कटिहार से छूटने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व में दी गई सूचना के अनुसार निरस्त की गई थी। इस गाड़ी का निरस्तीकरण समाप्त कर दिया गया है। अब यह गाड़ी 13 जुलाई, 2023 को पूर्ववत चलायी जायेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 11 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-15103 में 11 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन मऊ को सुपुर्द किया गया।

11 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, मऊ को गाड़ी संख्या-14005 में 13 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन मऊ को सुपुर्द किया गया। 11 जुलाई, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल, मैलानी को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 पर 15 वर्ष का एक लड़का डरे सहमे हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन पलिया कला को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications