Indian Railway: ई-टिकटों के अवैध कारोबार पर रेलवे ने लिया बड़ा एक्शन, हुई यह कार्रवाई
Indian Railway News: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 07 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल बलिया को रतसर बलिया स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त दुकान संचालक को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 15 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
07 जनवरी, 2024 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-15707 से 13 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन, लखनऊ को सुपुर्द किया गया।

Gorakhpur News: गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, अवैध कब्जे को लेकर दिए सख्त निर्देश
07 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-12558 से यात्री का छूटा दो बैग बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर बैग को उसे सुपुर्द किया गया। 07 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, मऊ द्वारा गाड़ी संख्या-15017 से यात्री का छूटा मोबाइल बरामद किया गया। यात्री के उपस्थित होने पर मोबाइल को उसे सुपुर्द किया गया।
07 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ऐशबाग द्वारा गाड़ी संख्या-20104 से 38 पेटी अमानक पानी की बोतले बरामद कर एलपीओ कार्यालय जमा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications