India Republic Day: MMMUT के कुलपति ने गणतंत्र दिवस पर युवाओं को दी यह खास सौगात, हैं ये कमाल के फायदे
MMMUT Gorakhpur Republic Day Latest News Uttar Pradesh: भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में भारत के मूल संविधान की प्रति की स्थापना की गई है। कुलपति प्रो जे पी सैनी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पुष्पार्चन कर और संविधान को प्रणाम कर प्रति की स्थापना की। मूल संविधान की प्रति को केंद्रीय पुस्तकालय के प्रवेश हॉल में डिस्प्ले में स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो जे पी सैनी ने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को संविधान के विषय में जानना चाहिए, उसकी मूल भावना से परिचित होना चाहिए। यदि हम संविधान से परिचित होंगे तो हमें अपने नागरिक अधिकारों के साथ साथ अपने नागरिक कर्तव्यों के बारे में भी ज्ञान होगा। इस दिशा में संविधान की प्रति की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय के शहीद बंधू सिंह स्टेडियम में रु. 15 लाख की लागत से नवीनीकृत किए गए जिम का भी उद्घाटन कुलपति प्रो जे पी सैनी ने किया।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई में मेहनत के साथ साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहद जरूरी है। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रत्येक उपकरण का जायजा भी लिया। उन्होंने अध्यक्ष, छात्र क्रिया कलाप परिषद् प्रो बी के पांडेय को निर्देशित किया कि जिम में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा लगाया जाए, छात्रों, छात्राओं, और शिक्षकों द्वारा जिम के उपयोग के लिए अलग अलग समय निर्धारित किया जाए, साथ ही एक इंस्ट्रक्टर की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए जिससे कि जिम का सुरक्षित सदुपयोग हो सके। इन दोनों मौकों पर कुलसचिव सी पी प्रियदर्शी, प्रो बी के पांडेय, प्रो वी के गिरि, प्रो पी के सिंह, प्रो एस के श्रीवास्तव, प्रो जय प्रकाश, प्रो डी एस सिंह, डॉ हरीश चंद्र, डॉ राजन मिश्र, डॉ अभिजित मिश्र, डॉ सुनील यादव, डॉ नवदीप सिंह, डी एम पांडेय, अरुण कुमार सिंह, श्री अंजनी सिंह आदि मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications