Independence Day: ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का देशहित में करें पालन-डीएम
महराजगंज जिले में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस की धूम दिखी।लोग आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में डूबे नजर आए। जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम सत्येन्द्र कुमार ने झंडारोहण किया।जिले के आला अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।गोष्ठी का आय
महराजगंज,15 अगस्त: महराजगंज जिले में हर तरफ स्वतंत्रता दिवस की धूम दिखी।लोग आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में डूबे नजर आए। जिलाधिकारी कार्यालय पर डीएम सत्येन्द्र कुमार ने झंडारोहण किया।जिले के आला अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के हमारे सेनानियों के सपनों को पूरा करने और सामाजिक-आर्थिक आजादी के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु ईमानदारीपूर्वक प्रयास करना होगा और आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम ऐसा करेंगे और भारत को आदर्श राष्ट्र बनाएंगे।
गोष्ठी को वरिष्ठ कोषधिकारी शालिग्राम, अपर उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह व अभियोजन अधिकारी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ध्वजारोहण किया और सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी कार्यालयों व जनपद के विद्यालयों में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये ।












Click it and Unblock the Notifications