Gorakhpur News: नदियों और तालाबों में नहीं होगा मूर्ति विसर्जन, नगर निगम ने बनाई यह खास योजना
Gorakhpur News: भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन नदियों व प्राकृतिक तालाबों में नहीं होगा। मूर्ति विसर्जन के लिए गोरखपुर नगर निगम की टीम ने कृत्रिम पोखरों का निर्माण किया है। इससे नदियां दूषित नहीं होंगी। राप्ती नदी के तट पर तालाब बनाने का काम जारी है।
अवर अभियंता अवनीश भारती ने बताया कि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए कृत्रिम पोखरों का निर्माण किया जा रहा है। 3.85 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर गुणा 40 मीटर में 5 फीट गहरा तालाब खोदा जा रहा है। इसी कृत्रिम तालाब में भगवान गणेश की मूर्तियां विसर्जित होंगी।

मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नदियों में प्रदूषण न हो इसके लिए कृत्रिम तालाब की व्यवस्था बनाई गयी है। मूर्तियों के निर्माण के समय कई रसायन का प्रयोग भी किया जाता है। ऐसे में यह रसायन नदियों के जल में न घुले इसका विशेष ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मेयर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने की है। इसी क्रम में गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश में स्वच्छाता के कई अभियान चलाए जा रहे हैं। पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन शानदार रुप में आगे बढ़ रहा है। मेयर ने श्रद्धालुओं से अपील भी की कि मूर्तियों का विसर्जन उचित स्थान पर ही करें।












Click it and Unblock the Notifications