ICSE RESULTS : गोरखपुर में लड़कों ने मारी बाजी,रिजल्ट को लेकर छात्रों में रहा उत्साह
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने दसवी का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा।लड़कों ने बाजी मारते हुुए लिस्ट में टॉप पर रहे।

गोरखपुर,18 जुलाई:इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने दसवी का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा।लड़कों ने बाजी मारते हुुए लिस्ट में टॉप पर रहे। छात्रों को रिजल्ट का काफी देर से इंतजार था। रिजल्ट आते ही खुशी की लहर छात्रों के चेहरे पर देखी जा सकती थी। गोरखपुर के 19 स्कूलों का रिजल्ट 100% बना। सभी स्कूलों डॉयरेक्टर, प्रिंसिपल और टीचर्स ने बच्चों को बधाई दी एंव उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शहर के एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी के लगभग तीस से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत नंबर हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया। स्कूल के स्टूडेंट दिव्यांश मोहन अग्रवाल ने 98.4 परसेंट नंबर हासिल कर स्कूल में पहले स्थान पर हैं।इसी तरह मो. हामिद 98.2, आनंद नारायण धर दूबे ने 98, दिव्य प्रताप सिंह 97.4, सूर्यांश जायसवाल ने 97.2 परसेंट नंबर हासिल किए। स्कूल के निदेशक अनन्य प्रताप शाही और अनुजा श्रीवास्तव ने कहा कि 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने सभी सफल स्टूडेंट्स को बधाई दी।
10वीं के स्टूडेंट दिव्यांश मोहनदास अग्रवाल ने बताया कि उनकी बुआ प्रेमलता टीचर हैं, वो रेग्युलर उन्हें पढ़ाती थीं। जिसकी बदौलत दिव्यांश को 98.4% नंबर मिले। मेरा लक्ष्य आईआईटी करना है।
इसी तरह दसवी के छात्र हम्माद रेग्युलर 14 घंटे पढ़ाई करते हैं। जाफरा बाजार इस्लाम चक निवासी पिता मो. खालिद इनकम टैक्स विभाग के एडवोकेट हैं, वहीं माता शरवत अफरोज हाउस वाइफ हैं। हम्माद ने 98.2 नंबर हासिल किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications