UP : घर से उठ रहा था धुंआ, पत्नी के शरीर पर थे कटे के निशान, जानिए कैसे हो गयी एक परिवार के चार लोगों की मौत
गोरखपुर के गोला में पति-पत्नी व दो बच्चों की जलने से मौत हो गयी। पारिवारिक कलह के बाद यह हादसा बताया जा रहा है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोला क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है। इसमें पति-पत्नी व दो बच्चे शामिल हैं। यह घटना है गोला के देवकली गांव की जहां शनिवार देर रात पति-पत्नी व दो बच्चों की जलने से मौत हो गयी। रविवार सुबह घर से धुंआ उठते देख आस-पास के लोगों ने घर में देखा तब इसकी जानकारी हुई।
जानकारी के मुताबिक, देवकली गांव के रहने वाले इंद्र बहादुर का अक्सर उनकी पत्नी से विवाद होता था। वह सब्जी की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह जब आस-पास के लोगों ने उसके घर से धुंआ उठते देखा तो शोर मचाया। लोगों ने गेट का तालातोडकर देखा तो इंद्र बहादुर,उसकी पत्नी सुशीला देवी, पुत्री चांदनी व पुत्र आर्यन का जला शव बेड पर पड़ा था। पत्नी के शरीर पर कई जगह कटने के निशान भी थे। कमरे में मिट्टी का तेल भी था। पारिवारिक विवाद के बाद ऐसा हुआ यही अनुमान लगाया जा रहा है।
थानाध्यक्ष गोेला ने बताया कि सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी पारिवारिक कलह वजह ही सामने आ रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications