Gorakhpur: शहर के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली
गोरखपुर में गुरुवार को निर्माण कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी बिजली गुल रहेगी। मेडिकल कालेज उपकेंद्र पांच घंटे तक बंद रहने के कारण करीब आधा दर्जन मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी। उपकेंद्र दोपहर 12 बजे से श
गोरखपुर, 15 सितंबर: गोरखपुर में गुरुवार को निर्माण कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी बिजली गुल रहेगी। मेडिकल कालेज उपकेंद्र पांच घंटे तक बंद रहने के कारण करीब आधा दर्जन मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी। उपकेंद्र दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा।

निर्माण कार्य के चलते मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र प्रभावित रहेगा।इस कारण सेमरा शहरी, सेमरा ग्रामीण, चरगांवा, मेडिकल कालेज, मेडिकल कालेज, सेठी फ्लोर मिल, मिलेनियम सिटी आदि इलाकों में पांच घंटे बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी विद्युत नगरीय वितरण खंड चतुर्थ राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अविनाश गौतम ने दी।
नहीं कर सकेंगे मनमानी
बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। अगर किसी उपभोक्ता का बिजली का बिल बकाया है तो पहले विभाग बिना बताए उनका बिजली कनेक्शन नहीं काटेगा। बल्कि कनेक्शन काटने से पहले कर्मचारी बकाएदार के घर 'डोर नाक' जाकर करेंगे। इसके बाद भी अगर वह बिल जमा नहीं करता है तो ही उसका बिजली कनेक्शन काटा जाएगा।
चौरी चौरा खंड के दिलीया गांव के किसान से नलकूप के लिए कनेक्शन के नाम पर वसूली करने वाले टीजी टू लाइनमैन सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। लाइनमैन ने 2240 रुपये के कनेक्शन के लिए किसान से 11 हजार रुपये लिए थे। लाइनमैन को उपखंड अधिकारी चौरी चौरा के कार्यालय के संबद्ध किया गया है। दो सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। अवर अभियंता (जेई) की भूमिका भी संदेह के दायरे में है।
Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में लगा सीएम योगी का जनता दरबार,सैंकड़ों ने लगाई फरियाद
प्रदेश सरकार ने किसानों को निजी नलकूप के लिए कनेक्शन लेने को प्राइवेट ट्यूबवेल पोर्टल (पीटीडब्लू) पोर्टल पर आवेदन की सुविधा दी है। इस पोर्टल पर आवेदन करने के बाद किसान के पास खुद बिजलीकर्मी पहुंचते हैं और कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया पूरी कराते हैं। ब्रह्मपुर क्षेत्र के दिलीया गांव के नंदलाल को निजी नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन की जरूरत थी। किसान ने जेई से मुलाकात की तो उन्होंने लाइनमैन से संपर्क करने को कहा। आरोप है कि लाइनमैन ने किसान से सभी प्रपत्र लिए और 11 हजार रुपये देने को कहा। किसान ने लाइनमैन को 11 हजार रुपये दे दिए।नियमानुसार दो किलोवाट के कनेक्शन के लिए 2240 रुपये जमा करने होते हैं। लाइनमैन ने किसान को पीटीडब्लू की जानकारी भी नहीं दी और प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया। कनेक्शन मिलने में देर हुई तो किसान ने मुख्य अभियंता से शिकायत की। अधिशासी अभियंता चौरी चौरा ने जांच की तो पता चला कि प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। सात सितंबर को कनेक्शन के लिए रुपये जमा हुए। 13 सितंबर को अधिशासी अभियंता ने जांच की तो कनेक्शन जुड़ा मिला पर मीटर नहीं लगा था। नंदलाल ने बताया कि दो किलोवाट के कनेक्शन के लिए जेई के निर्देश पर लाइनमैन ने 11 हजार रुपये दिए थे। लाइनमैन ने सभी औपचारिकता पूरी करने का आश्वासन दिया था।












Click it and Unblock the Notifications