Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में लगा सीएम योगी का जनता दरबार,सैंकड़ों ने लगाई फरियाद

गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में सैंकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी।सीएम एक-एक कर उनके पास गए और उनकी समस्या को जाना।इस दौरान सीएम ने संबंधित अध

गोरखपुर,14सितंबर: गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन बुधवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में सैंकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी।सीएम एक-एक कर उनके पास गए और उनकी समस्या को जाना।इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मामलों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।

cm

जनता दरबार में दूर-दूर से सैंकड़ों लोग अपनी फरियाद लेकर आए हुए थे। सीएम ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनी। फरियादियों की भारी संख्या देख सीएम नाराज हो गए।उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या थानों,तहसीलों पर सुनवाई नहीं हो रही है क्या? आखिर यहां इतनी भीड़ क्या लग रही है। आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें ताकि सभी की समस्याओं का निस्तारण हो सके।

अधिकारियों को लगाई फटकार- जनता दरबार में सर्वाधिक मामले पुलिस व जमीन विवाद से थे। इन मामलों की संख्या लगातार देख सीएम नाराज हो गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य पद्धति में सुधार करने कोे कहा ।साथ ही सीएम ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार सुबह परंपरागत दिनचर्या के तहत सीएम ने गुरु गोरखनाथ की पूजा अर्चना कर पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया।इस दौरान सीएम ने गौसेवा भी की एंव गुल्लू को दुलारा भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+