Gorakhpur Weather Update: गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, जानिए कब तक होगी झमाझम बारिश

Gorakhpur news: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। मंगलवार से ही बारिश हो रही है। बारिश का क्रम गुरुवार को भी बना हुआ है। बुधवार देर रात गोरखपुर भारी बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक, आगामी चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। गोरखपुर जाेन के सभी जिलों में भारी बारिश, मेघ गर्जन व हवाएं तेज चलने की चेतावनी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। जिसकी वजह से बारिश हो रही है। 18 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इन जिलों में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर भी शामिल हैं।इसके साथ ही गरज चमक के साथ इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी भी है।

weather gorakhpur

बुधवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गोरखपुर में लगातार हो रही से बारिश से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 31 व न्यूतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं।

आईएमडी के मुताबिक, गोरखपुर में मंगलवार से हो रही बारिश का क्रम जारी रहेगा। गोरखपुर जोन के सभी जिलों में 14 अगस्त तक बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। 11 अगस्त को गोरखपुर का न्यूनतम व अधिकतम तापमान 25 व 32 डिग्री सेल्सियस, 12 अगस्त को 25 व 32, 13 अगस्त को 25 व 32 व 14 अगस्त को 26 व 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 15 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+