Weather update Gorakhpur: जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल,यहां देखें पूरी अपडेट

गोरखपुर व आस-पास का क्षेत्र कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चपेट में रहा है।बुधवार से शुरु हुई बारिश का क्रम रविवार दोपहर तक रहा।दोपहर बाद थोड़ी धूप निकली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। सोमवार सुबह मौसम ठीक है।खुलकर ध

गोरखपुर, 19 सितंबर: गोरखपुर व आस-पास का क्षेत्र कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चपेट में रहा है।बुधवार से शुरु हुई बारिश का क्रम रविवार दोपहर तक रहा।दोपहर बाद थोड़ी धूप निकली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। सोमवार सुबह मौसम ठीक है।खुलकर धूप हुई है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर बाद हल्कि बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।

आईएमडी के मुताबिक

आईएमडी के मुताबिक

मौसम विभाग आईएमडी के मुताबिक, रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।औसत तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।आद्रता 87 प्रतिशत रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है। दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है। वही मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।हल्की बारिश हो सकती है।

हल्की बारिश की संभावना

हल्की बारिश की संभावना

गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन भी हल्की बारिश की संभावना है।वही शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम साफ रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।बारिश की कोई संभावना नहीं रहेगी। मानसूनी सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। आमतौर पर गोरखपुर में मानसून 15 से लेकर 20 जून के करीब दस्तक देता है। इस बार मानसून ने 28 जून को गोरखपुर में दस्तक दिया। जून, जुलाई, अगस्त बीते तीन माह में कम बारिश हुई।

सितंबर मॉनसून का सबसे आखिरी महीना

सितंबर मॉनसून का सबसे आखिरी महीना

सितंबर का आधा महीना खत्म हो चुका है।उसके बाद भी कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है।वैसे सितंबर के आखिरी तक मॉनसून का प्रभाव खत्म हो जाता है और बारिश होना बंद हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय का कहना है कि अगर देखा जाए तो सितंबर मॉनसून का सबसे आखिरी महीना माना जाता है। इस बार जून-जुलाई के आसपास भी देश में काफी ज्यादा बारिश नहीं हुई थी।

Evening Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+