Gorakhpur: दबंगों ने बुजुर्ग को घर में घुसकर पीटा, मासूम को जमीन पर पटका, दो गिरफ्तार
Gorakhpur News: गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दबंगों ने गाली देने का विरोध करने पर बुजुर्ग को पीटा व मासूम को जमीन पर पटक दिया। इस मामले में 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के घसीकटरा के रहने वाले बुजुर्ग के बेटे ने तिवारीपुर थाना पुलिस को दी तहरीर दी है कि पड़ोसी विट्टू व अदनान मेरे पिता जी को गाली देने लिए। जब पिता जी ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने घर में घुसकर कर पिटाई शुरु कर दी। इसके बाद उन्होंने घर की महिला के कपड़े फाड़ दिए और मासूम को जमीन पर पटक दिया। दोनों पड़ोसियों में काफी समय से विवाद चल रहा है।

थानाध्यक्ष तिवारीपुर दीपक सिंह ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अदनान व साहिल गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि इस मामले में पांच नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications