Gorakhpur News: मंदिर में थे सीएम योगी और बाहर उड़ रहा था ड्रोन, प्रशासन ने लिया यह बड़ा निर्णय

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब मंगलवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मौजूद थे, उस समय मंदिर के समीप एक ड्रोन उड़ता नजर आया था। इसके बाद से प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए अहम निर्णय लिया है। अब गोरखनाथ सहित 5 क्षेत्रों में दो किलोमीटर की परिधि में ड्रोन उड़ाने से पहले अनुमति लेनी होगी।

Gorakhpur: स्टार रेटिंग फॉर गार्बेज फ्री सिटी के लिए नगर निगम ने की खास पहल, इन बिंदुओं पर रहेगा जोर
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर आए थे। मंगलवार की सुबह वे गोरखनाथ मंदिर परिसर में थे, तभी मंदिर परिसर के नजदीक एक ड्रोन उड़ने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच की तो सामने आया कि दो युवकों ने नासमझी में ड्रोन उड़ा दिया था। आरोपी युवकों ने इसके लिए माफी मांगी।

gorakhpur

इसी के बाद प्रशासन ने ड्रोन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। एडीएम सिटी ने इस संबंध में आदेश दिए हैं कि बिना अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र के दो किमी के दायरे में ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा। सुरक्षा कारणों से इसको लेकर सख्ती बरती जाएगी। ड्रोन उड़ाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी। गोरखनाथ मंदिर, खाद कारखाना, रेलवे स्टेशन, एम्स व महायोगी गोरखनाथ विवि क्षेत्र में प्रतिबंध लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+