Gorakhpur News: स्वास्थ्य विभाग ने शुरु की यह सुविधा,ऐसे उठाएं लाभ
मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने योगी सरकार से मिली खास सुविधा का शुभारंभ कर दिया है।मरीजों के लिए हेल्थ एटीएम मशीन की सुविधा शुरु कर दी गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार केा इस हेल्थ एटीम का उद्घाटन क
गोरखपुर,17सितंबर: मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने योगी सरकार से मिली खास सुविधा का शुभारंभ कर दिया है।मरीजों के लिए हेल्थ एटीएम मशीन की सुविधा शुरु कर दी गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार केा इस हेल्थ एटीम का उद्घाटन किया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चरगांवा पर स्थापित हेल्थ एटीएम (आटोमेटेड टेलर मशीन) से जांच शुरू हो गई है।मरीज यहां 16जांच करा सकते हैं।

Gorakhpur News: सितंबर माह की तेज बारिश ने बढ़ाया नदियों का जलस्तर
जिन मरीजों ने जांच कराया उनमें करीमनगर की अलमा, पादरी बाजार के गोरख प्रसाद व बेलवारायपुर के प्रीत कुमार शामिल हैं। पीएचसी चरगांवा के प्रभारी डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि हेल्थ एटीएम से रोगियों की सामान्य जांच शुरू हो गई है।
क्या है हेल्थ एटीएम मशीन
हेल्थ एटीएम के जरिये शरीर की स्क्रीनिंग होगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास की जांच करा सकेंगे। इसमें पैथोलॉजी टेस्ट भी हो सकेंगे, जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की जांच भी हो सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications