राप्ती रिवर फ्रंट से गोरखपुर पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा,जानिए सरकार की यह खास योजना
गोरखपुर राप्ती नदी तट को सरयू रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए योजना पर कार्य किया जा रहा है।

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में पर्यटन को लगातार बढ़ावा देने का का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में राप्ती नदी के तट को अयोध्या रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकास व सुदंरीकरण के कार्य किए जाएंगे।यहां के श्रीराम घाट और श्रीगोरक्ष घाट को 3 किलोमीटर के दायरे में विकसित किया जाएगा।
बढ़ेगा पर्यटन
इस रिवर फ्रंट के निर्माण के बाद गोरखपुर पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। सीएम सिटी में लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। रामगढ़ताल,कुसम्ही जंगल,विनोद वन,गोरखनाथ मंदिर,रेल म्यूजिएम,विष्णु मंदिर के साथ ही यहां आने वाले पर्यटक राप्ती नदी तट के मनोहर दृश्य से अभिभूत हो सकेंगे। साथ ही सरकार की पर्यटन से होने वाली आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। यह रिवर फ्रंट गोरखपुर को एक अलग पहचान देगा।
नगर आयुक्त अनिवाश सिंह ने बताया, राप्ती नदी के दोनों किनारों पर रिवर फ्रंट का विस्तार किया जाना है। इसके लिए शासन से प्रस्ताव मांगा गया है। इस योजना के तहत इस नदी के दोनों तरफ तीन किलोमीटर
लाल पत्थरों का घाट बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर सुबह और शाम योग व संगीत के कार्यक्रम भी किए जाएंगे जो पर्यटाकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। फ्रंट के निर्माण के बाद यहां स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे पर्यावरण संरक्षित हो सकेगा।
सी प्लेन व क्रूज का हो सकेगा संचालन
नगर आयुक्त ने बताया कि इस पूरी योजना पर इस तरह कार्य होगा जिससे भविष्य में यहां सी प्लेन व क्रूज भी चलाया जा सकेगा और पर्यटकों का रोमांच बढ़ सके ।












Click it and Unblock the Notifications