ADG अखिल कुमार ने गोरखपुर रेंज के 392 नए सब इंस्पेक्टर को दिया नियुक्ति पत्र

adg

Gorakhpur News: एडीजी अखिल कुमार ने रविवार को गोरखपुर रेंज के 392 नए सब इंस्पेक्टर को नियुक्त पत्र सौंपा। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी व सीएम योगी ने भी वर्चुअली हिस्सा लिया एंव नए सब इंस्पेक्टरों का हौसला बढ़ाया।

इस कार्यक्रम में गोरखपुर से 133, देवरिया से 138, कुशीनगर से 55 और महराजगंज से 56 सब इंस्पेक्टर्स को नियुक्त पत्र दिया गया। इसके साथ ही नौ प्लाटून कमांडर एंव अग्निशमन विभाग सेकेंड अधिकारी पद पर चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र दी गयी।

सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस विभाग के लिए यह एक बड़ा दिन है। एक साथ इतने लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाना, एक सराहनीय कदम है। पुलिस का दबदबा हमेशा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को समझे और उसका सफलता पूर्वक निर्वहन करें।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वर्चेुअली संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं। आप अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करें। जिससे आमजन का पुलिस में और विश्वास बढ़े।

इस अवसर पर एडीजी अखिल कुमार, आईजी जे रविन्दर गौड, एसपी सिटी कृृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह, एसपी ट्रैफिक महेन्द्र पाल सिंह, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Recommended Video

    Gorakhpur: B.Tech की छात्राओं ने नेत्रहीनों के लिए बनाई स्मार्ट स्टिक, चलने में करेगी मदद | वनइंडिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+