UP: फर्जी डिग्री देने वाले के खिलाफ पुलिस ने तेज की कार्रवाई, आगरा ऑफिस पर छानबीन से होंगे बड़े खुलासे
Gorakhpur News: फर्जी पैरामेडिकल संस्था चलाकर 800 से अधिक छात्रों को गलत डिग्री देने के आरोपी पंकज की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। गोरखपुर की स्पेशल पुलिस टीम आरोपी के गृह जनपद पहुंचकर उसके ऑफिस पर छानबीन करेगी एंव उसके परिजनों से पूछताछ भी करेगी। उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में इसका काला कारोबार फैला हुआ था।
आरोपी पंकज ने फर्जी संस्था बनाकर छात्रों के भविष्य के साथ खिड़वाड किया। गोरखपुर के चौरी-चौरा थाने में फर्जीवाड़े के खिलाफ तहरीर दी गयी थी। इसी बाद से इस मामले में जांच टीम गठित हुई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया । इसने अपने संस्था के महत्वपूर्ण पदों पर किसी भी बाहरी को नहीं रखा था। पत्नी, चाचा, भाई के अलावा करीबी दोस्तों को ही पदाधिकारी बनाया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दो सौ छात्र अब भी संस्था के विभिन्न शाखाओं में शिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस पूरे प्रकरण की जांच गुलरिहा पुलिस कर रही है।इस थाने के एसआई शेष कुमार शर्मा ने ही विवेचना की थी। एएसपी मानुष पारिक इस पूरे प्रकरण की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications