Gorakhpur: जिले के टॉप टेन माफिया राजन तिवारी के लखनऊ में दर्ज मुकदमों की पैरवी करेगी गोरखपुर पुलिस
Gorakhpur News: गोरखपुर के टॉप टेन माफिया राजन तिवारी के लखनऊ में दर्ज मुकदमों की गोरखपुर पुलिस पैरवी करेगी। माफिया राजन तिवारी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज गाजीपुर व कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज है। वह प्रदेश के 61 माफिया की सूची में शामिल है।
माफिया राजन तिवारी के अपराधों की दो फाइल लखनऊ से गुम हो गई है । जिसको लेकर डीजी विशेष कानून- व्यवस्था ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। माफिया व पूर्व विधायक राजन तिवारी के विरुद्ध लखनऊ में दर्ज मुकदमे की पैरवी गोरखपुर पुलिस भी करेगी। मानिटरिंग सेल के नोडल अधिकारी एसपी साउथ ने इसके लिए एक दारोगा की ड्यूटी लगाई है। जिस दिन न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई होगी नामित दारोगा उपस्थित होकर पैरवी करने के साथ ही अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराएंगे।

गोरखपुर का यह माफिया पिछले कुछ सालों ने बिहार के पूर्वी चंपारन जिले में रह रहा है। गोरखपुर व लखनऊ में दर्ज मुकदमे में उसे सजा दिलाने के लिए पुलिस पैरवी कर रही है। गवाह से मुलाकात कर उन्हें तारीख पर पहुंचाने और गवाही कराने की जिम्मेदारी उस क्षेत्र के थानेदार को सौंपी गई है जहां वह रहते हैं। गोरखपुर में दर्ज मुकदमे की पैरवी एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications