UP: इस फिल्मी अंदाज में जालसाज ने हड़प लिया 80 लाख का सोना, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोरखपुर के गोरखनाथ के रहने वाले एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उसने स्वर्ण व्यवसायी के 80 लाख के जेवर हड़प लिए थे और कनाडा भागने की तैयारी में था।

police

Gorakhpur News: गोरखपुर के गोरखनाथ के रहने वाले एक जालसाज ने फिल्मी अंदाज में कहानी गढ़ते हुए दिल्ली के व्यापारी के जेवर हड़प लिए। सोने के इन जेवरों की कीमत 80 लाख रुपये के करीब है। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद से पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही थी। गुुरुवार को इस पूरी घटना का अनावरण पुलिस ने किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के रामनगर का रहने वाला राजीव वर्मा कुछ समय पहले दिल्ली रहता था। इसी दौरान इनकी जान- पहचान दिल्ली के चांदनी चौक के लल्लन से हो गयी। लल्लन स्वर्ण व्यवसायी है। जिसका होलसेल का कारोबार है। राजीव जब गोरखपुर आकर रहने लगा तब इसी बीच उसने लल्लन से फोन कर सोने के जेवर मंगाये। लल्लन जेवर लेकर गोरखपुर आ गया और राजीव के घर पहुंच उसे दे दिया। राजीव के मन में कुछ और ही चल रहा था। वह लल्लन को लेकर गोरखनाथ मंदिर चला गया। जब दोनों लौट कर घर आए तो राजीव ने जेवर चोरी होने की झूठी कहानी उसे सुना दी। इस पूरी घटना की जानकारी लल्लन ने कैँट पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दिल्ली के व्यापारी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए इस पूरे मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी। छानबीन में पता चला कि जालसाज ने व्यापारी के जेवर हड़पने की नियत से झूठी कहानी बताई। राजीव इस बीच शहर छोडकर फरार हो गया था। उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर अब गोरखपुर लाया गया है।

Recommended Video

    झूठी कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफास, लाखों की ज्वैलरी हुई बरामद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+