Gorakhpur News: लेडी डॉन का घर ध्वस्त नहीं कर पाई पुलिस,जानिए क्या है पूरा मामला

लेडी डॉन के रुप में प्रसिद्ध,राजघाट थाने की हिस्ट्रीशीटर किशन कुमारी उर्फ पंडिताइन का सोमवार को घर ध्वस्त करने पहुंची पुलिस को असफलता हाथ लगी।पुलिस लेडी डॉन का अवैध निर्माण नहीं गिरा सकी।उसे लौट जाना पड़ा।जानिए आखिर क्यू

गोरखपुर,5सितंबर: लेडी डॉन के रुप में प्रसिद्ध,राजघाट थाने की हिस्ट्रीशीटर किशन कुमारी उर्फ पंडिताइन का सोमवार को घर ध्वस्त करने पहुंची पुलिस को असफलता हाथ लगी।पुलिस लेडी डॉन का अवैध निर्माण नहीं गिरा सकी।उसे लौट जाना पड़ा।जानिए आखिर क्यूं ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद भी लेडी डॉन का घर क्यों नहीं ध्वस्त हुआ।किन कारणों से यह कार्रवाई रोक देनी पड़ी।

lady don

लेडी डॉन का बशारतपुर के खरैया पोखरा में अवैध रुप से निर्मित तीन मंजिला मकान है।
मकान में आठ कमरे व तीन दुकाने हैं। जिसमे 20 छात्र पढ़ने के लिये किराए पर रहते थे। जीडीए व पुल‍िस की संयुक्‍त टीम इसे सोमवार को ध्‍वस्‍त करने वाली थी लेक‍िन सोमवार को ऐन वक्‍त पर जीडीए ने अभियान को रोक द‍िया।

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से सोमवार को ध्वस्तीकरण का काम स्थगित कर दिया गया। प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही ध्वस्तीकरण की नई तिथि तय की जाएगी।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के साथ लेडी डॉन के मकान पर पहुंचे। अवैध तरीके से बने मकान को ध्वस्त करने का आदेश होने की जानकारी देते हुए किराएदारों से मकान खाली करने को कहा। मकान के दूसरे मंजिल में रहने वाले छात्र व नीचे की तीन दुकानों को दोपहर तक खाली करा लिया गया।
मेडिकल कालेज रोड पर बशारतपुर पेट्रोल पंप के पास मीर कालोनी में पंडिताइन द्वारा 250 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल पर निर्मित तीन मंजिला मकान को ध्वस्त करने का आदेश वर्ष 2018 में पास किया जा चुका है। पिछले कुछ महीने से इसके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।सोमवार को ध्वस्तीकरण का काम रोक दिया गया है। जल्द ही इसे दोबारा प्रक्रिया में लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+