Gorakhpur News: लंबे समय से चल रहे विवाद को परिवार परामर्श केंद्र ने किया खत्म, साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी
Gorakhpur News: महिला थाना गोरखपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने टूटने के कगार पर पहुंच चुके 01 परिवार में पति-पत्नी के रिश्ते को आपसी सूझ बुझ और उचित काउंसलिंग के माध्यम से पटरी पर लाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशानुसार परिवार परामर्श केन्द्र जनपद गोरखपुर की टीम द्वारा प्रथम पक्ष सुशीला देवी द्वितीय पक्ष रामेश्वर के प्रकरण पर लागातार सतत् काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव हुआ था, पति व पत्नी व उनके परिवारवालों को समझा बुझाकर फिर से एक किया गया है ।
ज्ञातव्य हो कि पति-पत्नी व उनके परिवारवाले हसीं खुशी एवं बिना दबाव के एक दूसरे के साथ रहने को राजी हो गये । पति-पत्नी आज के बाद अपनी सारी जिम्मेदारी एक साथ मिलकर निभाएंगे । इस प्रकरण में काउंसलर योगेंद्र गौड़, अवनीश चौधरी परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र मिश्रा , मुख्य आरक्षी अनिता पाण्डेय, कौशल्या चौहान, आरक्षी रीतू सिंह, आरक्षी शिखा श्री, आरक्षी रंजू मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही। परिवार परामर्श केंद्र गोरखपुर इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है ।

जिलाधिकारी गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नौकायन पर हो रहे आयोजन का निरीक्षण किया गया एवं वहाँ पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।












Click it and Unblock the Notifications